देश की खबरें | केरल में राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास, राजभवन, सरकारी कार्यालयों और एक हवाई अड्डे को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जो बाद में महज अफवाह साबित हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम/कोच्चि, 28 अप्रैल केरल के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास, राजभवन, सरकारी कार्यालयों और एक हवाई अड्डे को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली जो बाद में महज अफवाह साबित हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अलग-अलग विभागों को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए जिनमें राज्यपाल के आधिकारिक आवास राजभवन, मुख्यमंत्री के आवास ‘क्लिफ हाउस’ और कोच्चि के कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की बात कही गई।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय और राज्य परिवहन आयुक्त के आधिकारिक ईमेल आईडी पर कथित रूप से धमकी भरे संदेश मिले।

पुलिस ने बताया कि सभी स्थानों और सचिवालय में गहन जांच की गई, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

कोचीन हवाई अड्डे के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि उनके जनसंपर्क अधिकारी को धमकी भरा ईमेल मिला जिसमें दावा किया गया कि हवाई अड्डे पर आरडीएक्स विस्फोटक उपकरण लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने हवाई अड्डे की गहन जांच की।

हवाई अड्डे के बयान में कहा गया, ‘‘सीआईएसएफ ने सभी टर्मिनल की गहन जांच सुनिश्चित की। राज्य पुलिस द्वारा भी जांच की गई। विमानन कंपनी ने यात्रियों की दोबारा जांच सुनिश्चित की।’’

तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भी रविवार को सुबह बम से उड़ाने की फर्जी धमकी मिली थी।

राज्य में उच्च न्यायालय और जिलाधिकारी कार्यालय सहित प्रमुख संस्थानों को हाल के दिनों में इस तरह की कई फर्जी धमकियां मिल चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\