देश की खबरें | राजस्थान में बारिश का दौर धीमा पड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में बारिश का दौर धीमा पड़ने से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी रहेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 10 सितम्बर राजस्थान में बारिश का दौर धीमा पड़ने से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी रहेगी।

जयपुर मौसम केंद्र के कार्यवाहक निदेशक के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में आगामी चार-पांच दिन मौसम लगभग शुष्क रहने की संभावना है। जबकि पूर्वी राजस्थान में छिटपुट हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े | Ramdas Athawale Meets Kangana Ranaut: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले- कंगना को मुंबई में डरने की जरूरत नहीं है, यहां सबको रहने का अधिकार है.

वहीं पूर्वी राजस्थान में 14-15 सितंबर से तथा पश्चिमी राजस्थान में 15-16 सितंबर से एक बार पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान पाली के ऐरनपुरा में 18 मिलीमीटर बारिश, जोधपुर में 0.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक भीलवाड़ा में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | कंगना रनौत की मां आशा रनौत ने कहा- महाराष्ट्र सरकार ने जो काम किया वह बहुत निंदनीय है: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बृहस्पतिवार को राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों के उदयपुर, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व कोटा संभागों में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना जताई है, वहीं पश्चिमी हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Preview: एशियाई खेल 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज पाकिस्तान और बांग्लादेश की होगी टक्कर, यहां जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल मुकाबले का लाइव लुत्फ

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Stats And Preview: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच आज खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू