देश की खबरें | गुजरात में बारिश से नौ लोगों की जान गयी, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में सोमवार को लगातार वर्षा एवं बाढ़ से नदियां उफान पर रहीं तथा नौ लोगों की जान चली गयी एवं 1900 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों, बंगाल और ओडिशा में वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 अगस्त गुजरात में सोमवार को लगातार वर्षा एवं बाढ़ से नदियां उफान पर रहीं तथा नौ लोगों की जान चली गयी एवं 1900 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों, बंगाल और ओडिशा में वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आकाश में बादल छाए रहे और तापमान नियंत्रण में रहा। विभाग ने यहां बुधवार और रविवार के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

यह भी पढ़े | Kanpur: कानपुर में पुलिस लाइन बैरक की छत गिरने से मलबे फंसे एक पुलिस वाले को बचाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी.

इससे राष्ट्रीय राजधानी के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है क्योंकि यमुना नदी में सेामवार को ही जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया था। पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के बाद हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 5883 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

दिल्ली की तरह हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य के समीप रहा। अगले दो दिनों में इन दोनों राज्यों में वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़े | Building Collapses in Mahad: महाराष्ट्र के रायगढ़ में गिरी पांच मंजिला इमारत, 1 शख्स की मौत, 7 लोग घायल, तकरीबन 50 लोगों के दबे होने की आशंका.

उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं तेज और भारी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी हिस्से के अनेक इलाकों में बारिश हुई।

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। आगामी 26 अगस्त को भी राज्य के अनेक स्थानों पर वर्षा होने की सम्भावना है।

गुजरात में कई नदियां ऊफान पर हैं और अहमदाबाद, मेहसाणा एवं साबरकांठा जिलों में 1900 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। गुजरात में इस मौसम में सोमवार सुबह तक 102 फीसद से अधिक वर्षा हई है। राज्य में वर्षाजनित घटनाओं में नौ लोगों की जान चली गयी है। राज्य में मंगलवार तक वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल के गंगा नदी के मैदानी हिस्से में भारी बारिश हो सकती है।

विभाग ने कहा कि कम दबाव के क्षेत्र के अगले कुछ दिनों में और गहरा होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, दक्षिण 24 परगना, झाड़ग्राम, हावड़ा, हुगली, बांकुरा और बीरभूम जिलों में सोमवार से भारी वर्षा होने की संभावना है जबकि गंगा के अन्य मैदानी हिस्से में गरज के साथ बारिश हो सकती है।

उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा के अधिकतर भागों में बृहस्पतिवार तक भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि इस महीने बंगाल की खाड़ी में पांचवीं बार कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे पहले 4, 9, 13 और 19 अगस्त को भी कम दबाव का क्षेत्र बना था, जिसके चलते ओडिशा के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई थी और बीते सप्ताह कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे।

बिहार में बाढ़ की स्थित गंभीर बनी हुई है और 16 जिलों में 83.62 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड