देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्म और उमस भरे मौसम से राहत मिली।

चंडीगढ़, 21 अगस्त पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शनिवार को बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्म और उमस भरे मौसम से राहत मिली।

मौसम विभाग ने यहां बताया कि बारिश के बाद अधिकतम तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे चला गया। हालांकि बारिश के कारण कुछ जगहों पर जलजमाव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में 20.8 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग के एक मीडिया बुलेटिन के अनुसार, हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल में अधिकतम तापमान क्रमश: 27.1, 29 और 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम है। अंबाला और करनाल में क्रमश: 17 और 27.4 मिमी बारिश हुई।

नारनौल, रोहतक और गुड़गांव में अधिकतम तापमान क्रमश: 29.2, 27.7 और 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री कम है। रोहतक और गुड़गांव में क्रमश: 24 और 5 मिमी बारिश हुई।

पंजाब में, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा का अधिकतम तापमान 31.4, 28.2 और 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम है। पटियाला में 13 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\