विदेश की खबरें | पाकिस्तान में बारिश, बाढ़ से मरने वालों की संख्या 234 हुई, पंजाब प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के कई हिस्सों में मानसून की बारिश के कारण बाढ़ आ गई है, जिससे जून के अंत से अब तक 234 लोगों की मौत हो चुकी है और इनमें से ज्यादातर पंजाब प्रांत से हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 23 जुलाई पाकिस्तान के कई हिस्सों में मानसून की बारिश के कारण बाढ़ आ गई है, जिससे जून के अंत से अब तक 234 लोगों की मौत हो चुकी है और इनमें से ज्यादातर पंजाब प्रांत से हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सरकार द्वारा 22 से 24 जुलाई तक पंजाब में प्रमुख नदियों और आसपास के जलाशयों में बाढ़ के खतरे की चेतावनी के साथ प्रशासन निकासी के प्रयास जारी रखे हुए है और लोगों से अपने मवेशियों के साथ स्थानांतरित होने का आग्रह कर रहे हैं, क्योंकि बाढ़ के पानी की वजह से घरों, खेतों और सड़क बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

अधिकारियों ने बताया कि चेनाब, सिंधु और झेलम नदियों में जलस्तर बढ़ने के कारण पंजाब प्रांत के मुजफ्फरगढ़, डेरा गाजी खान, रहीम यार खान, झांग और ननकाना साहिब के निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान में मरने वालों की संख्या 223 से बढ़कर 234 हो गई।

एनडीएमए ने मंगलवार को कहा था कि पंजाब सबसे अधिक प्रभावित प्रांत बना हुआ है, जहां 135 लोगों की मौत हो चुकी है और 470 लोग घायल हुए हैं।

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने लाहौर से लगभग 80 किलोमीटर दूर ननकाना साहिब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरित की।

पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि रावी और सिंधु नदियों में भी जलस्तर बढ़ने की सूचना मिली है।

अधिकारी ने बताया कि सिंधु नदी में आई बाढ़ के कारण पंजाब के सैकड़ों गांवों में खड़ी फसलें भी जलमग्न हो गई हैं।

इस बीच, बुधवार को भारी बारिश के कारण खैबर पख्तूनख्वा प्रांत और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के गिलगित-बाल्टिस्तान के कुछ हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गए और नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ गया और इस कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार