देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश दर्ज की गई।

चंडीगढ़, 29 जून पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 119.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

पंजाब में फिरोजपुर, मोहाली, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट और रूपनगर सहित कई स्थानों पर बारिश हुई।

हरियाणा के अंबाला में 91 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि रोहतक, गुरुग्राम, कैथल, नूंह और पंचकूला में भी बारिश हुई।

क्षेत्र में बारिश के कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 30 जून और एक जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पूर्वानुमान में कहा गया है कि इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक की भी आशंका है।

विभाग ने बताया कि इस दौरान पंजाब और हरियाणा के उत्तरी तथा पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

पूर्वानुमान के अनुसार 29 जून से एक जुलाई के बीच यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, कैथल, पटियाला और संगरूर जिलों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त