देश की खबरें | रैना व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल से हटे, कोरोना मामलों ने खिलाड़ियों की चिंता बढाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला सुरेश रैना ने ‘निजी कारणों’ से इंडियन प्रीमियर लीग से नाम वापिस ले लिया है । उधर फ्रेंचाइजी ने शनिवार को बताया कि टीम का दूसरा खिलाड़ी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 अगस्त चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला सुरेश रैना ने ‘निजी कारणों’ से इंडियन प्रीमियर लीग से नाम वापिस ले लिया है । उधर फ्रेंचाइजी ने शनिवार को बताया कि टीम का दूसरा खिलाड़ी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया है ।

यह खिलाड़ी का बल्लेबाज है और पिछले कुछ समय से भारत ए टीम का सदस्य रहा है। इस खिलाड़ी ने रणजी ट्राफी में काफी रन बनाये हैं। इससे पहले एक टी20 विशेषज्ञ तेज गेंदबाज और दल के 12 सदस्य पॉजिटिव पाये गए थे ।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी कल सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को करेंगे संबोधित.

रैना के आईपीएल से हटने के बारे में फ्रेंचाइजी ने शनिवार को जानकारी दी।

सीएके ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी काशी विश्वनाथन ने बयान ट्वीट कर बताया, ‘‘ सुरेश रैना निजी कारणों से भारत लौट आये हैं और आईपीएल के शेष सत्र के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स इस दौरान सुरेश और उनके परिवार को पूरा समर्थन देगा।’’

यह भी पढ़े | Cobra Spotted Near Gate Of Saket Metro Depot: साकेत मेट्रो डिपो के गेट के पास मिला चार फीट लंबा कोबरा.

समझा जाता है कि कोरोना वायरस के इतने मामलों से खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ काफी चिंतित है ।

उम्मीद है कि रैना (33 वर्ष) आज बयान जारी कर इसकी जानकारी देंगे। फ्रेंचाइजी से जुड़े सूत्र ने कहा कि आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल रैना को अपने परिवार के साथ समय देने की जरूरत थी।

रैना ने इस महीने 15 तारीख को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था।

टीम ने कोविड-19 के 13 पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद पृथकवास अवधि को एक सितंबर तक बढ़ा दिया।

सीएसके शिविर से जुड़े एक सूत्र ने गोपनीयता के शर्त पर बताया, ‘‘ सुरेश की अनुपस्थिति सीएसके के लिए एक बड़ा झटका होगा और इसके साथ ही वह आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक है। मौजूदा समय में अगर कोई भी खिलाड़ी शत प्रतिशत महसूस नहीं करता है और उसकी कुछ अन्य जरूरी प्राथमिकताएं हैं, तो कोई भी टीम उसका सम्मान करती है और सीएसके उससे अलग नहीं है।’’

आधिकारिक तौर पर हालांकि रैना की स्थिति के बारे में कुछ साफ नहीं है लेकिन अटकलें लगाई जा रहीं है कि टीम में कोविड-19 के बढ़ते मामलों से वह परेशान थे। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन ऐसी भी अटकलें हैं कि उनके परिवार में कोई त्रासदी हुई है ।

चेन्नई टीम के घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले आईपीएल के एक सूत्र ने बताया ,‘‘कोरोना के इतने मामले आने के बाद रैना खेलने के मूड में नहीं था । वह अपने बच्चों के पास लौटना चाहता था ।’’

वहीं ऐसी भी खबर है कि वह पठानकोट में कथित तौर पर लूटपाट के प्रयास में अपने 58 वर्षीय अंकल अशोक कुमार की हत्या से काफी दुखी थे । उनके चार रिश्तेदारों को चोटें आई है । पुलिस ने बताया कि पंजाब के पठानकोट में थारियाल गांव में यह घटना 19 और 20 अगस्त के बीच की है ।

कई सूत्रों ने हालांकि इस वजह को खारिज किया । उन्होंने कहा ,‘‘ यह दुखद घटना है लेकिन यह जिस समय हुई, उस समय रैना चेन्नई में ही थे । यह कह सकते हैं कि इस समय उनका फोकस क्रिकेट पर नहीं था ।’’

समझा जाता है कि टूर्नामेंट अभी खतरे में नहीं है, लेकिन एक फ्रेंचाइजी ‘कोविड-19 हॉटस्पॉट’ बन रही है, जो धीरे-धीरे अन्य टीमों के साथ-साथ बीसीसीआई के लिए भी एक मुद्दा बन रहा है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ अगर सिर्फ एक टीम में 13 मामले हैं तो यह सभी के लिए एक मुद्दा है। सबसे बड़ा पहलू यह होगा कि क्या विदेशी क्रिकेटर अब घबराने लगेंगे क्योंकि वे इन मुद्दों को लेकर अधिक सतर्क रहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य पर नजर रखनी होगी।’’

भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण आईपीएल के आगामी सत्र का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितंबर से हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\