रैना ने धोनी की कप्तानी की तारीफ की, कहा इससे चेन्नई आईपीएल की सबसे मजबूत टीम बनी

रैना ने कहा कि बतौर कप्तान धोनी का हर कदम सही रहा ।

चेन्नई, 14 अप्रैल भारत के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना ने मंगलवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल के इतिहास की सबसे मजबूत टीम बनाया ।

रैना ने कहा कि बतौर कप्तान धोनी का हर कदम सही रहा ।

उन्होंने टीम की वेबसाइट पर कहा ,‘‘ उन्होंने जो भी कदम उठाया, सटीक था । उन्हें पता है कि अलग अलग हालात में अलग अलग गेंदबाजों का कैसे इस्तेमाल करना है । वह स्टम्प के पीछे सब कुछ नियंत्रित कर लेते हैं । वह सब कुछ काफी बारीकी से देखते हैं ।’’

धोनी 2008 में आईपीएल की शुरूआत से ही चेन्नई के कप्तान है । चेन्नई सुपर किंग्स ने तीन बार आईपीएल जीता और पांच बार उपविजेता रही । टीम ने सभी दस सत्रों में प्लेआफ के लिये क्वालीफाई किया ।

चेन्नई के लिये 5368 रन बना चुके रैना ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी में निखार आया है क्योंकि उन्हें मैथ्यू हेडन, माइकल हस्सी और स्टीफन फ्लेमिंग जैसे खब्बू बल्लेबाजों के साथ खेलने का मौका मिला ।

कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर के खेल कैलेंडर पर भी असर पड़ा है । रैना ने कहा कि ऐसे में घर में रहना और सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी है ।

उन्होंने कहा ,‘‘घर में रहना और सरकार के लॉकडाउन संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा ताकि इस महामारी से पार पाया जा सके ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू