देश की खबरें | राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश का दौर जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश का दौर जारी है और पिछले 24घंटों में कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में सबसे अधिक 126 मिलीमीटर बारिश भदेसर में दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में मानसून अभी करीब 10 दिन रहेगा।

जयपुर, 11 सितंबर राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश का दौर जारी है और पिछले 24घंटों में कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में सबसे अधिक 126 मिलीमीटर बारिश भदेसर में दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में मानसून अभी करीब 10 दिन रहेगा।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के लगभग सभी भागों में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई है। साथ ही चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, झालावाड़, राजसमंद, सिरोही, प्रतापगढ़, बाड़मेर, नागौर व कोटा में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई है।

इस अवधि में सबसे अधिक बारिश पूर्वी राजस्थान के भदेसर (चित्तौड़गढ़) में 126 मिमी व पश्चिमी राजस्थान में मेड़ता सिटी (नागौर) में 99 मिमी दर्ज की गई।

वहीं शनिवार दिन में गंगानगर में 56.7 मिमी, चुरू में 48.4 मिमी, जोधपुर में 30.4 मिमी, अलवर में 28.8 मिमी, सीकर में 21.0 मिमी, डबोक में 17.4 मिमी, अजमेर में 17.2 मिमी और चित्तौड़गढ़ में 11 मिमी बारिश हुई।

राजधानी जयपुर में शनिवार को भी बादल छाए रहे और दिन में तीन मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम केंद्र का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने नए दबाव क्षेत्र व अन्य कारकों के चलते राज्य में बारिश का दौर अभी सात से दस दिन तक जारी रहने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\