देश की खबरें | दिल्ली में कई जगहों पर बारिश, येलो अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम बादल छाए रहे और शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार शाम बादल छाए रहे और शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शहर में अगले कुछ घंटों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने नवीनतम पूर्वानुमान में कहा कि अगले कुछ घंटों में दिल्ली के कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इससे पहले दिन में बादल छाए रहने के बीच शहर में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 77 दर्ज किया गया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड