देश की खबरें | दिल्ली में बारिश, अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को हुई हल्की बारिश के कारण सर्दी और बढ़ गई और अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए औसत से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को हुई हल्की बारिश के कारण सर्दी और बढ़ गई और अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए औसत से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इसकी जानकारी दी।

इस बीच, राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी में सापेक्ष आर्द्रता 77 प्रतिशत और 95 प्रतिशत के बीच रही। दिल्ली में शाम साढ़े पांच बजे तक 3.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को सुबह आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 10 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान क्रमश: 6.1 डिग्री सेल्सियस तथा 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था ।

इस बीच, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक रात नौ बजे 357 दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा