देश की खबरें | दिल्ली में बारिश, अधिकतम तापमान इस महीने के अब तक के न्यूनतम स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई और अधिकतम तापमान इस महीने के अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी वर्षा होने की संभावना जताई है।

नयी दिल्ली, 15 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई और अधिकतम तापमान इस महीने के अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया जिसके कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी वर्षा होने की संभावना जताई है।

बृहस्पतिवार को बारिश होने से शहर के कुछ हिस्सों में जलजमाव हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग वेधशाला में पिछले 24 घंटे (बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक) में 13.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने कहा कि बारिश और हवा चलने से अधिकतम तापमान इस महीने के अब तक के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया और उमस वाली गर्मी से राहत मिली।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, “बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम था। यह इस महीने के अधिकतम तापमान का अब तक का न्यूनतम स्तर रहा।”

बृहस्पतिवार को आईटीओ, लक्ष्मी नगर, महरौली, बदरपुर, जहांगीरपुरी, मॉडल टाउन, बुराड़ी, करावल नगर, तुगलकाबाद और बवाना आदि इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी वर्षा होने का पूर्वानुमान किया है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह सुहानी रही।

आसमान में आंशिक रूप से छाए बादलों और ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते शहर का न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री कम था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है