देश की खबरें | दिल्ली में आंधी-गरज के साथ बारिश का अनुमान, आईएमडी ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश, तेज हवाएं चलने तथा बादलों की गरज के साथ बारिश की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

नयी दिल्ली, 23 जून भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश, तेज हवाएं चलने तथा बादलों की गरज के साथ बारिश की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

बारिश से दिल्ली में उमस की स्थिति से कुछ राहत मिलने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और सुबह साढ़े आठ बजे तक हवा में नमी का स्तर 74 प्रतिशत दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का अनुमान है।

आईएमडी ने हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली कड़कने, गरज के साथ बारिश और शाम एवं रात के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए आईएमडी ने निवासियों को खासकर बाहरी गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 96 रहा जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट