Will It Rain In Delhi Today? दिल्ली में बारिश का क्या है अनुमान, जानें IMD की क्या है चेतावनी

दिल्ली में दिन के दौरान बारिश और बादल गरजने के साथ वर्षा का अनुमान जताते हुए मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री अधिक है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

Will It Rain In Delhi Today? दिल्ली में दिन के दौरान बारिश और बादल गरजने के साथ वर्षा का अनुमान जताते हुए मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री अधिक है।

दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। आईएमडी की यह रंग आधारित चेतावनी प्रणाली यह संकेत देती है कि निवासी मौसम की संभावित (बिगड़ती) स्थिति के मद्देनजर ‘‘सतर्क’’ हो जाएं।

आईएमडी ने शाम को मुख्यत: बादल छाए रहने, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है, वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 79 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के राष्ट्रीय बुलेटिन के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 99 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड