देश की खबरें | केरल के कई हिस्सों में बारिश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कई हिस्सों में बुधवार को भी बारिश जारी रहने से कुछ स्थानों पर राहत शिविर खोले गए और कुछ जिलों के निचले इलाकों में शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई।

तिरुवनंतपुरम, चार अक्टूबर केरल के कई हिस्सों में बुधवार को भी बारिश जारी रहने से कुछ स्थानों पर राहत शिविर खोले गए और कुछ जिलों के निचले इलाकों में शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, किसी भी जिले के लिए बारिश की कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन राज्य में पांच अक्टूबर तक गरज के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

तिरुवनंतपुरम, आलप्पुझा और कोट्टायम जिलों में राहत शिविर खोले गए हैं जहां पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है।

जिला प्रशासन ने बुधवार को तिरुवनंतपुरम में स्कूलों और कॉलेजों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित किया है।

कोट्टायम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थित स्कूलों के लिए भी अवकाश की घोषणा की गई है। जिन विद्यालयों का इस्तेमाल राहत शिविरों के तौर पर किया जा रहा है वहां भी अवकाश घोषित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि आलप्पुझा जिले की चेरतला तालुक में भी इसी तरह के कदम उठाए गए हैं।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ऊंचाई वाले इलाकों और तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से लगातार बारिश के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखने का आग्रह किया है।

प्राधिकरण ने बताया कि तेज हवाओं और खराब मौसम की आशंका के कारण केरल और लक्षद्वीप में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड