मंत्री जीना रायमोंडो ने निर्मला सीतारमण, जयशंकर अन्य नेताओं के साथ साझा हितों के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित भारत सरकार के शीर्ष नेताओं के साथ अपनी बैठकों में भारत-प्रशांत क्षेत्र समेत साझा हितों के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Photo Credits : ANI)

वाशिंगटन, 10 मार्च : अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो (Gina Raimondo) ने भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित भारत सरकार के शीर्ष नेताओं के साथ अपनी बैठकों में भारत-प्रशांत क्षेत्र समेत साझा हितों के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा की. वाणिज्य विभाग के अनुसार, रायमोंडो ने डोभाल के साथ अपनी बैठक में अमेरिका-भारत के वाणिज्यिक संबंधों तथा 'दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के बीच संबंधों को गहरा करने के अवसरों' पर चर्चा की. जीना ‘‘इंडिया - यूएस कमर्शियल डायलॉग’’ में हिस्सा लेने के लिए भारत आई हैं.

वाणिज्य विभाग के अनुसार, ''उन्होंने महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी पर 'अमेरिका-भारत पहल' की उद्घाटन बैठक के महत्व पर सहमति व्यक्त की.'' इसके अलावा रायमोंडो ने आगामी 'अमेरिका-भारत सीईओ फोरम' और 'अमेरिका-भारत वाणिज्यिक संवाद' बैठक के बारे में भी बात की. यह कई क्षेत्रों में दोनों सरकारों और व्यापारिक समुदायों के बीच अधिक सहयोग को बढ़ावा देने में मदद करेगी. बैठक के दौरान उन्होंने भारतीय नेताओं के साथ समृद्धि के लिए 'भारत-प्रशांत आर्थिक ढांचा' (आईपीईएफ) के अवसरों पर चर्चा की. यह भी पढ़ें : यूएनएससी में सदस्यता की स्थायी, गैर-स्थायी दोनों श्रेणियों में विस्तार नितांत आवश्यक: भारत

रायमोंडो ने कहा कि यह 'क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को मजबूत करने के साथ साथ व्यक्तिगत एंव सामूहिक आर्थिक प्रतिस्पर्धा' को बढ़ाएगा. रायमोंडो ने जयशंकर के साथ अपनी बैठक में, अमेरिका-भारत संबंधों और आगे के आर्थिक सहयोग पर चर्चा की. उन्होंने बाइडेन प्रशासन और विभाग के लिए अमेरिका-भारत द्विपक्षीय संबंधों के महत्व को रेखांकित किया. इसमें 'अमेरिका-भारत सीईओ फोरम' (सीईओ फोरम) और 'अमेरिका-भारत वाणिज्यिक संवाद' के जरिये चल रहे सहयोग और निकट वाणिज्यिक संबंधों की संभावना शामिल है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

\