जरुरी जानकारी | रेलवे की यात्री खंड से आय अप्रैल से आठ अक्टूबर के बीच 92 प्रतिशत बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रेलवे की यात्री खंड से आय अप्रैल से आठ अक्टूबर, 2022 के बीच सालाना आधार पर 92 प्रतिशत बढ़कर 33,476 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर रेलवे की यात्री खंड से आय अप्रैल से आठ अक्टूबर, 2022 के बीच सालाना आधार पर 92 प्रतिशत बढ़कर 33,476 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

रेलवे ने मंगलवार को जारी बयान में यह जानकारी दी।

पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान इस खंड से 17,394 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ था।

बयान के अनुसार, आरक्षित यात्री खंड में एक अप्रैल से आठ अक्टूबर, 2022 तक की अवधि के दौरान टिकट बुक करने वाले यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या 42.89 करोड़ है। यह संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 34.56 करोड़ की तुलना में 24 प्रतिशत अधिक है।

इसके अलावा रेलवे ने एक अप्रैल से आठ अक्टूबर, 2022 तक की अवधि के बीच आरक्षित यात्री खंड से 26,961 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान अर्जित 16,307 करोड़ रुपये की आय की तुलना में 65 प्रतिशत अधिक है।

बिना आरक्षण यात्रा करने वाले लोगों के खंड में इसी अवधि के दौरान यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या 268.56 करोड़ है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 197 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में ऐसे यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या 90.57 करोड़ थी।

बयान के अनुसार, इस साल एक अप्रैल आठ अक्टूबर तक की अवधि में अनारक्षित यात्री खंड से 6,515 करोड़ रुपये राजस्व अर्जित किया गया। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान अर्जित 1,086 करोड़ रुपये के राजस्व से 500 प्रतिशत ज्यादा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति

\