देश की खबरें | एनटीपीसी पदों पर भर्ती के उद्देश्य से रेलवे ने सीबीटी -2 के लिए नोटिस जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेलवे ने मंगलवार को एनटीपीसी स्नातक और अवर स्नातक पदों पर भर्ती के लिए दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी -2) के लिए एक नोटिस जारी किया, जिसका बिहार और उत्तर प्रदेश में उम्मीदवारों ने विरोध शुरू कर दिया है।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल रेलवे ने मंगलवार को एनटीपीसी स्नातक और अवर स्नातक पदों पर भर्ती के लिए दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी -2) के लिए एक नोटिस जारी किया, जिसका बिहार और उत्तर प्रदेश में उम्मीदवारों ने विरोध शुरू कर दिया है।

सीबीटी-1 में वेतन स्तर 4 और 6 के लिए चयनित उम्मीदवारों की सीबीटी -2 इस साल 9 और 10 मई को होने वाली है, जो मौजूदा परिस्थितियों के अधीन है।

चरण एक सीबीटी का आयोजन 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 के बीच सात चरणों में हुआ था ।

सीबीटी-1 का परिणाम इस साल 30 मार्च से एक अप्रैल के बीच आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर प्रकाशित किया गया था। वेतन स्तर 2, 3 और 5 के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।

गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाने वाले उम्मीदवारों के विरोध को देखते हुए, रेलवे ने उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया पर नवीनतम अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों को देखने की सलाह दी ।

रेलवे ने कहा, ‘‘कृपया अनधिकृत स्रोतों से गुमराह न हों। उन दलालों से सावधान रहें जो अवैध विचार पर नौकरियों के लिए नियुक्ति के फर्जी वादे के साथ उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। आरआरबी चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) से होते हैं और भर्ती केवल उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर होती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट