देश की खबरें | रेल मंत्री ने सिद्धबली जनशताब्दी विशेष रेलगाड़ी की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तराखंड के कोटद्वार और दिल्ली जंक्शन के बीच चलने वाली सिद्धबली जनशताब्दी विशेष रेलगाड़ी की बुधवार को शुरुआत की।

नयी दिल्ली, तीन मार्च रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तराखंड के कोटद्वार और दिल्ली जंक्शन के बीच चलने वाली सिद्धबली जनशताब्दी विशेष रेलगाड़ी की बुधवार को शुरुआत की।

गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने समारोह के दौरान उन रेलवे कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान दवाओं, कोयला और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करके देश की सेवा की।

उन्होंने कहा कि कोटद्वार-दिल्ली मार्ग का विद्युतीकरण लगभग पूरा हो गया है और 15 किलोमीटर रास्ते में विद्युतीकरण का काम लंबित है जिसके इस महीने तक पूरा होने की उम्मीद है।

मंत्री ने कहा, ‘‘इसके बाद, विद्युत कर्षण (इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन) पर रेलगाड़ियां कोटद्वार से दिल्ली तक जाएंगी। यह पर्यावरण को भी बचाएगा। आगे जाकर सभी रेलगाड़ियां पूरे उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर चलेंगी। यह राज्य में शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।’’

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रेलवे परियोजनाएं अच्छी प्रगति कर रही हैं और 2021-22 के बजट में परियोजनाओं के लिए 4,432 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो राज्य के लिए 2009-14 के औसत बजट से लगभग 23 गुना अधिक है।

गोयल ने कहा कि उत्तराखंड में तीन नई लाइनों से संबंधित परियोजनाएं चल रही हैं, ऋषिकेश और कर्णप्रयाग के बीच रेलवे लाइन का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि देहरादून स्टेशन का विकास 212 करोड़ रुपये की लागत से करने की योजना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\