देश की खबरें | अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के नजदीक रेल हादसा टला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के नजदीक रविवार को उस समय रेल हादसा टल गया जब अमृतसर-गुवाहाटी पार्सल ट्रेन के लोको पायलट (चालक) ने पटरी पर चल रहा मरम्मत का काम देख आपात ब्रेक लगा दिया।
अंबाला, 13 सितंबर हरियाणा के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के नजदीक रविवार को उस समय रेल हादसा टल गया जब अमृतसर-गुवाहाटी पार्सल ट्रेन के लोको पायलट (चालक) ने पटरी पर चल रहा मरम्मत का काम देख आपात ब्रेक लगा दिया।
अधिकारियों ने बताया कि अंबाला कैंट स्टेशन से करीब 20 किलामीटर दूर केसरी-बराड़र स्टेशनों के बीच मरम्मत कार्य चल रहा था, लेकिन मरम्मत कार्य कर रहे दल ने कथित तौर पर संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं दी थी।
उन्होंने बताया कि इसकी वजह से रेलगाड़ी को करीब एक घंटे तक रोके रखना पड़ा और बाद में दूसरी पटरी से उसे रवाना किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य की देखरेख कर रहे दो रेलवे कर्मचारियों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
यह भी पढ़े | Hindi Diwas 2020: हिंदी दिवस विशेष पर जानें हिंदी से जुड़ी खास बातें.
रेलवे अधिकारी ने बताया कि पटरी पर कोई भी मरम्मत कार्य करने से पहले अनुमति ली जानी चाहिए, लेकिन इस मामले में टीम ने संबंधित अधिकारियों को कथित रूप से सूचना नहीं दी थी।
अधिकारी ने बताया कि जब लोको पायलट ने पटरी पर मरम्मत कार्य देखा तो आपात ब्रेक का इस्तेमाल किया।
अंबाला डिविजन के प्रबंधक जीएम सिंह ने कहा कि यह बड़ी लापरवाही है।
उन्होंने कहा कि विभागीय जांच शुरू की गई है और पांच दिनों के भीतर रिपोर्ट तलब की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)