देश की खबरें | राहुल की ‘मोहब्बत की दुकान’ पर चीनी सामान की बिक्री: अनुराग ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीरों के साथ)

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, सात अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को आरोप लगाया कि चीन, वेबसाइट ‘न्यूजक्लिक’ और कांग्रेस ‘भारत विरोधी तंत्र’ से जुड़े हैं।

उन्होंने यह टिप्पणी उन खबरों के हवाले से की जिसके मुताबिक चीन की कंपनियां उक्त पोर्टल का वित्तपोषण कर रही थीं।

न्यूयॉर्क टाइम्स में ‘अ ग्लोबल वेब ऑफ चाइनीज प्रोपगेंडा लीड्स टू अ यूएस टेक मुगल’ शीर्षक से छपी खबर में दावा किया गया है कि समाचार पोर्टल वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा है जिसे अमेरिकी करोड़पति नेविली रॉय सिंघम से धन प्राप्त होता है। सिंघम के कथित तौर पर चीन सरकर के मीडिया प्रभाग से करीबी संबंध हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में रेखांकित किया गया, ‘‘नयी दिल्ली में कोर्पोरेट लेखे जोखे से प्रतीत होता है कि सिंघम के नेटवर्क ने समाचार वेबसाइट न्यूजक्लिक का वित्तपोषण किया जिसने अपने कार्यक्रमों को चीन सरकार के मुद्दों से जोड़ा। एक वीडियो में कहा गया कि ‘ चीन का इतिहास लगातार कामकाजी वर्ग को प्रेरित करता रहेगा’।

भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर के साथ संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि भारत दुनिया को बता रहा है कि न्यूजक्लि प्रोपगेंडा का खतरनाक वैश्विक नेटवर्क था।

दो साल पहले प्रवर्तन निदेशालय ने न्यूजक्लिक के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की थी। ठाकुर ने कहा कि तब कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां समाचार पोर्टल के साथ खड़ी हुईं और सरकार के कदम पर सवाल उठाए एवं प्रेस की आजादी का मुद्दा उठाया।

ठाकुर ने कहा, ‘‘अखबार (न्यूयॉर्क टाइम्स) जिसके बारे में कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां बात करती हैं उसने उस तथ्य की पुष्टि की है जो भारत दो साल पहले कह रहा था। 2021 में हमने न्यूजक्लिक की सच्चाई और इस तथ्य को उजागर किया था कि कैसे विदेशी ताकतें भारत के खिलाफ काम कर रही हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि तब कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां ‘भारत विरोधी, भारत तोड़ो अभियान’ के समर्थन में खड़ीं हुई थीं।

ठाकुर ने आरोप लगाया ,‘‘ कांग्रेस, चीन और न्यूजक्लिक एक भारत विरोधी तंत्र का हिस्सा हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘ चीन के सामान की बिक्री राहुल जी की फर्जी ‘मोहब्बत की दुकान’ पर हो रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप न्यूजक्लिक के वित्तपोषण नेटवर्क को देखें तो पाएंगे कि इसका वित्तपोषण विदेशी नेविली रॉय सिंघम द्वारा किया गया और उसे यह राशि चीन से मिलती है। इस नेविली रॉय सिंघम का सीधा संबंध ‘चीनी कम्युनिस्ट पार्टी’ की दुष्प्रचार इकाई और चीन की मीडिया कंपनी ‘माकू ग्रुप’ से है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘वे स्वतंत्र समाचार के नाम पर फर्जी खबरें गढ़ते हैं। कांग्रेस और अन्य पार्टियां उनका समर्थन करती हैं।’’

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार में प्रकाशित उस खबर को उठाया जिसके मुताबिक न्यूजक्लिक का चीन की कंपनियों ने वित्तपोषण किया और उस राशि का इस्तेमाल भारत विरोधी माहौल बनाने के लिए किया गया था।

इस खबर को लेकर समाचार पोर्टल या कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\