देश की खबरें | राहुल को टर्न लेती पिच पर रन बनाने के तरीके ढूंढने होंगे: रोहित शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को स्वीकार किया कि उप कप्तान केएल राहुल की लंबे समय से चली आ रही खराब फॉर्म के बारे में काफी चर्चा हो रही है और इस बल्लेबाज को धीमी उछाल लेती पिचों पर रन बनाने का खुद का तरीका ढूंढना होगा।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को स्वीकार किया कि उप कप्तान केएल राहुल की लंबे समय से चली आ रही खराब फॉर्म के बारे में काफी चर्चा हो रही है और इस बल्लेबाज को धीमी उछाल लेती पिचों पर रन बनाने का खुद का तरीका ढूंढना होगा।

युवा शुभमन गिल बेहतरीन फॉर्म में हैं और वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं जिससे राहुल पर दबाव बढ़ता जा रहा है जिनका औसत 47 टेस्ट के बाद 35 से कम का है जो किसी भी मानदंड से काफी लचर है।

राहुल ने पिछली सात पारियों में 22, 23, 10, 2, 20, 17 और 1 रन बनाये हैं, रोहित ने कहा, ‘‘जब आप इस तरह की पिचों पर खेल रहे होते हैं तो आपको रन जुटाने के लिये अपना तरीका ढूंढने की जरूरत होती है। ’’

हर बल्लेबाज के स्पिनरों के खिलाफ रन जुटाने के तरीके अलग होते हैं।

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में जब रोहित से राहुल के संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘इस टीम में अलग अलग खिलाड़ी हैं और उनके रन जुटाने के अलग अलग तरीके हैं। हम नहीं देखना चाहेंगे कि कोई खिलाड़ी कैसे रन बना रहा है क्योंकि यह महत्वपूर्ण है कि हर कोई एकजुट होकर रन बनाये। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे लिये बड़ी श्रृंखला है इसलिये केएल राहुल पर मेरी राय यही है। ’’

बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने राहुल के प्रदर्शन को देखते हुए उनके सलामी बल्लेबाज के स्थान पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया था। लेकिन कप्तान ने स्वीकार किया कि राहुल की मौजूदा फॉर्म के बारे में कुछ बातें हो रही हैं।

पर कप्तान ने कहा कि राहुल की काबिलियत की अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ समय से उसकी बल्लेबाजी पर काफी बातें हो रही है। लेकिन बतौर टीम प्रबंधन, हम सिर्फ केएल की नहीं बल्कि हर खिलाड़ी की काबिलियत देखते हैं। अगर कोई खिलाड़ी काबिल है तो उसे ज्यादा मौके मिलते हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\