ताजा खबरें | राहुल ने कृषि कानूनों को लेकर सरकार पर साधा निशाना : स्मृति, अनुराग ने किया पलटवार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को तीन नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और इससे मंडिया खत्म होने और कृषि क्षेत्र कुछ बड़े उद्योगपतियों के नियंत्रण में चले जाने का आरोप लगाया । सरकार की ओर से कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया ।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को तीन नये कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और इससे मंडिया खत्म होने और कृषि क्षेत्र कुछ बड़े उद्योगपतियों के नियंत्रण में चले जाने का आरोप लगाया । सरकार की ओर से कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया ।

लोकसभा में वर्ष 2021-22 के बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन कानूनों से भारत की खाद्य सुरक्षा प्रणाली खत्म हो जायेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा।

उन्होंने दावा किया कि इन कानूनों से मंडियां खत्म हो जाएंगी और कृषि क्षेत्र कुछ बड़े उद्योगपतियों के नियंत्रण में चला जाएगा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि इसका उद्देश्य मंडियां खत्म करने, असीमित जमाखोरी से है और जब किसान अपनी उपज का सही दाम मांगेगा तो उसे अदालत में नहीं जाने दिया जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि इन कानूनों के बाद देश का कृषि क्षेत्र दो-चार उद्योगपतियों के हाथ में चला जाएगा।

कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने और जोड़ने वाला है जिसे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सदन में ‘पीठ दिखाकर’ चले गए।

राहुल गांधी का नाम लिये बिना उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति झूठ की नींव पर कितनी बड़ी इमारत बना सकता है और सदन की गरिमा का बिल्कुल ख्याल नहीं रखते हुए संसद से पारित कानून को किस तरह काला कहता है, यह आज देखने को मिला।

स्मृति ईरानी ने निचले सदन में कहा कि कुछ लोग हतप्रभ हैं कि बजट पर चर्चा है, तो कोई क्यों चर्चा करे। लेकिन जिस व्यक्ति ने अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र अमेठी की सुध नहीं ली, वह बजट पर क्या चर्चा करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि ‘‘जो सज्जन आज बाल हठ का उदाहण दे रहे थे, उन्होंने पूर्व में सांसद रहते हुए, इस क्षेत्र के विकास के लिये कुछ नहीं किया।

वहीं, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह बजट पर तैयारी करके नहीं आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सदन एवं देश में भी कम रहते हैं जिसका खामियाजा सामने आया है।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल जी हम दो, हमारे दो की बात करते हैं, ऐसा कह कर वे दीदी, जीजाजी एवं बच्चों की बात करते हैं ।’’

इससे पहले, सत्तापक्ष के सदस्यों की टोका-टोकी के बीच केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘सालों पहले परिवार नियोजन का नारा था, हम दो हमारे दो। जैसे कोरोना दूसरे रूप में आता है उसी तरह यह नारा आया है। यह ‘हम दो, हमारे दो’ की सरकार है।’’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता ने किसी का नाम नहीं लिया। हालांकि अतीत में वह कई मौकों पर प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और देश के दो प्रमुख उद्योगपतियों का उल्लेख करके सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

राहुल गांधी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘‘मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि जिन दो उद्योग घरानों की बात करते हैं, उन्हें केरल में जब कांग्रेस की सरकार थी तब बंदरगाह क्यों दिया गया? ये आपके ही हैं, आपने ही पाले हैं।’’

उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ कहां यह लिखा है कि अमेठी से चुनाव लड़ने वाले राहुल गांधी चुनाव हारने के बाद वायनाड से चुनाव नहीं लड़ सकते। वह कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं लेकिन अमेठी का किसान वायनाड में अपनी फसल को क्यों नहीं बेच सकता ? ’’

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट