देश की खबरें | कोविड-19 के मामले बढ़ने को लेकर राहुल ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन अगस्त कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक हालिया टिप्पणी को लेकर उन पर कटाक्ष किया।

उन्होंने 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले भारत में सामने आने से जुड़ा एक ग्राफ शेयर किया और तंज भरे लहजे में ट्वीट किया कि प्रधानमत्री के मुताबिक, सही समय पर सही फैसले लेने की वजह से कोरोना के मामले में भारत की स्थिति अन्य देशों के मुकाबले संभली हुई है।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: CM जयराम ठाकुर के नाम से भेजे जा रहे फर्जी ईमेल, साइबर पुलिस ने किया अलर्ट.

प्रधानमंत्री मोदी ने 27 जुलाई को कहा था कि सही समय पर सही फैसले लेने की वजह से कोरोना के मामले में भारत की स्थिति अन्य देशों के मुकाबले संभली हुई है।

उन्होंने कहा था कि आज भारत में पांच लाख से ज्यादा टेस्ट हर रोज हो रहे हैं और आने वाले हफ्तों में इसको 10 लाख प्रतिदिन करने की कोशिश हो रही है।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 5,609 नए मामले सामने आए, 109 की मौत : 3 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम में नोएडा, मुम्बई और कोलकाता में उच्च क्षमता वाली कोविड-19 परीक्षण सुविधाओं का शुभारंभ करने के बाद उक्त बातें कही थीं।

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 के एक दिन में 52,972 मामले सामने आने के बाद सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 18 लाख के पार पहुंच गए जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 11.86 लाख से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)