देश की खबरें | राहुल, प्रियंका ने जम्मू कश्मीर के गांदेरबल में खीर भवानी मंदिर में दर्शन किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ने यहां ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ संपन्न होने के एक दिन बाद जम्मू कश्मीर के गांदेरबल जिले में मंगलवार को दो प्रमुख तीर्थस्थलों खीर भवानी मंदिर और हजरतबल दरगाह में दर्शन किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 31 जनवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ने यहां ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ संपन्न होने के एक दिन बाद जम्मू कश्मीर के गांदेरबल जिले में मंगलवार को दो प्रमुख तीर्थस्थलों खीर भवानी मंदिर और हजरतबल दरगाह में दर्शन किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राहुल-प्रियंका अपने होटल से पहले मध्य कश्मीर के गांदेरबल जिले में तुल्लामुला इलाका स्थित रागन्या देवी मंदिर के लिए निकले, जो माता खीर भवानी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कांग्रेस के अन्य नेता भी उनके साथ थे। उन्होंने श्रीनगर से 28 किलोमीटर दूर स्थित मंदिर में दर्शन किए।

इस मंदिर की कश्मीर पंडितों में काफी मान्यता है, जिनका मानना है कि मंदिर के नीचे मौजूद कुंड के पानी का रंग घाटी में मौजूदा स्थिति का संकेत देता है।

कुंड के पानी के अधिकतर रंग का कोई विशेष महत्व नहीं होता है लेकिन पानी का रंग काला या गहरा हो जाना कश्मीर के लिए बुरे समय का संकेत माना जाता है।

बाद में वे यहां प्रसिद्ध डल झील के पास स्थित हजरतबल दरगाह पहुंचे। ऐसी मान्यता है यहां पैगंबर मोहम्मद के अवशेष हैं जिसके कारण घाटी के मुस्लिम समुदाय की इससे गहरी आस्था जुड़ी है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से इस यात्रा को गोपनीय रखा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\