देश की खबरें | राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ गुजरात के पंचमहल जिले के लिए रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के गुजरात चरण के दूसरे दिन दाहोद शहर से अपनी यात्रा फिर से शुरू की और यह यात्रा पड़ोसी पंचमहल जिले में गोधरा की ओर बढ़ी।

दाहोद (गुजरात), आठ मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के गुजरात चरण के दूसरे दिन दाहोद शहर से अपनी यात्रा फिर से शुरू की और यह यात्रा पड़ोसी पंचमहल जिले में गोधरा की ओर बढ़ी।

राहुल गांधी की यात्रा ने बृहस्पतिवार को राजस्थान से गुजरात में प्रवेश किया था। दाहोद जिले के झालोड शहर में लोगों को संबाधित करने के बाद उन्होंने इलाके के एक गांव में रात्रि विश्राम किया था।

उन्होंने शुक्रवार सुबह झालोड के समीप कम्बोई धाम में आदिवासियों के पूज्य गुरु गोविंद गुरु के दर्शन किए।

बाद में जब यात्रा शुक्रवार सुबह दाहोद शहर से फिर शुरू हुई तो रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने राहुल का स्वागत किया। एक चौराहे पर आदिवासी भी एकत्रित हुए और उन्होंने अपने पारंपरिक नृत्य से राहुल गांधी का स्वागत किया। राहुल एक खुले वाहन में बैठे थे और उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

राहुल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा भेंट किया गया एक बड़ा केक भी काटा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है।

राहुल का हालोल शहर जाने से पहले गोधरा में लोगों को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\