देश की खबरें | राहुल गांधी नौ अगस्त को बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम में जनसभा को संबोधित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी नौ अगस्त को बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

जयपुर, 28 जुलाई कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी नौ अगस्त को बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के अवसर पर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी राज्य और देश में बदलाव के लिए उनका समर्थन मांगने और उन्हें बधाई देने के लिए मानगढ़ धाम जाएंगे।

डोटासरा ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "कांग्रेस नेता राहुल गांधी नौ अगस्त को अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाने के लिए आदिवासियों के बीच होंगे।"

उन्होंने विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में प्रधानमंत्री की जनसभाओं पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा की रैलियां राजनीतिक होती हैं वहीं राहुल गांधी एक सामाजिक संदेश देने आएंगे कि पार्टी आदिवासियों के प्रगति और समृद्धि के लिये उनके साथ खड़ी है।

उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी राज्य के आदिवासी इलाकों में सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी और राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी