देश की खबरें | चुनावी रैली के बाद राहुल गांधी ने गन्ने का रस पीया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को यहां एक चुनावी रैली के बाद सड़क किनारे स्थित एक दुकान पर गन्ने का रस पीने के बाद स्थानीय महिलाओं से बातचीत की।

नांदेड़ (महाराष्ट्र), 14 नवंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को यहां एक चुनावी रैली के बाद सड़क किनारे स्थित एक दुकान पर गन्ने का रस पीने के बाद स्थानीय महिलाओं से बातचीत की।

गांधी ने 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले मध्य महाराष्ट्र के इस शहर में एक रैली को संबोधित किया।

इसके बाद हवाई अड्डे जाने से पहले उनका काफिला सेंट्रल बस स्टैंड की ओर चला गया।

उन्होंने वहां कुछ महिलाओं से राज्य में महायुति सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बात की और बताया कि सत्ता में आने पर विपक्ष का महा विकास आघाडी गठबंधन उनके लिए क्या करेगा।

उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को ताजा गन्ने का रस भी पिलाया और खुद भी रस का आनंद लिया।

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि कांग्रेस नेता ने दस गिलास गन्ने के रस के लिए 200 रुपये का भुगतान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\