खेल की खबरें | राजस्थान रॉयल्स से जुड़े राहुल द्रविड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स का मुख्य कोच बनाया गया ।

मुंबई, छह सितंबर भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स का मुख्य कोच बनाया गया ।

द्रविड़ का भारत के मुख्य कोच के तौर पर कार्यकाल जून में टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के साथ खत्म हो गया था ।

रॉयल्स ने एक बयान में कहा ,‘‘ रॉयल्स के पूर्व कप्तान और कोच द्रविड़ 2011 से 2015 तक पांच सत्र टीम के साथ रहे । वह तुरंत टीम से जुड़कर क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा के साथ काम करेंगे ।’’

रॉयल्स खेल समूह के सीईओ जैक लुश मैक्रम ने कहा ,‘‘ द्रविड़ की असाधारण कोचिंग प्रतिभा हम भारतीय टीम के साथ देख चुके हैं । उनका रॉयल्स के साथ भी गहरा नाता रहा है और हमने उनका खेल को लेकर और टीम को लेकर जुनून देखा है ।’’

द्रविड़ ने कहा ,‘‘ विश्व कप के बाद मुझे लगा कि यह दूसरी चुनौती स्वीकार करने का सही समय है और रॉयल्स इसके लिये सर्वश्रेष्ठ विकल्प है ।’’

रॉयल्स के मालिक मनोज बदाले ने कहा,‘‘ हमने पिछले कुछ साल में बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन अभी भी काफी कुछ सीखना है । द्रविड़ की वापसी से हमारी तरक्की तेज होगी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी