देश की खबरें | राहुल और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन दिन की बधाई दी और सार्वजनिक जीवन में उनकी सेवा और योगदान को याद किया।

नयी दिल्ली, 26 सितंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन दिन की बधाई दी और सार्वजनिक जीवन में उनकी सेवा और योगदान को याद किया।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "भारत के बेहतरीन राजनेताओं में से एक डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। उनकी विनम्रता, समर्पण और भारत के विकास में योगदान जैसी मिसालें बहुत कम मिलती है।"

उन्होंने कहा, "वह मेरे और करोड़ों भारतीय नागरिकों लिए प्रेरणा हैं। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।"

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, "मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनायें देने में मैं भी खुद को राष्ट्र के साथ जोड़ता हूं। उन्होंने भारत को गौरवशाली स्थिति तक पहुंचाने में नेतृत्व किया। करोड़ों भारतीय नागरिकों के लिए वह अब भी नायक हैं जो बोलते कम हैं और करते ज्यादा है। उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं.।"

पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी मनमोहन सिंह आज 90 साल के हो गए। 1990 के दशक में आमूलचूल आर्थिक सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले मशहूर अर्थशास्त्री सिंह 10 साल तक प्रधानमंत्री रहे। 

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\