देश की खबरें | राही सरनोबत ने महिला 25 मीटर टी4 ट्रायल जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एशियाई खेलों की गत चैंपियन राही सरनोबत ने सोमवार को यहां डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में राष्ट्रीय चयन ट्रायल टी4 में महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का खिताब जीता।
नयी दिल्ली, 25 अप्रैल एशियाई खेलों की गत चैंपियन राही सरनोबत ने सोमवार को यहां डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में राष्ट्रीय चयन ट्रायल टी4 में महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा का खिताब जीता।
सरनोबत ने 26 ‘हिट’ के साथ स्वर्ण पदक का मुकाबला जीता। हरियाणा की विभूति भाटिया ने 22 हिट के साथ रजत पदक जीता।
कांस्य पदक पंजाब की रूबी तोमर के नाम रहा।
पिस्टल स्पर्धा के राष्ट्रीय चयन ट्रायल तीन और चार में पांच और दिन प्रतियोगिताएं होनी हैं।
जूनियर महिला फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी नाम्या कपूर ने ओलंपियन मनु भाकर को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में नाम्या ने 23 जबकि मनु ने 20 निशाने सही लगाए।
पंजाब की सिमरनप्रीत कौर बरार ने कांस्य पदक जीता।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)