खेल की खबरें | रहाणे आईपीएल के बाद लीसेस्टरशर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इस साल काउंटी क्रिकेट में लीसेस्टरशर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

लीसेस्टर, 31 जनवरी भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इस साल काउंटी क्रिकेट में लीसेस्टरशर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस 34 बरस के खिलाड़ी ने पिछले साल जनवरी में भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था।

क्लब से मंगलवार को हुई घोषणा के मुताबिक वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सत्र के बाद आठ काउंटी मैचों और वनडे कप के पूरे सत्र के लिए इस टीम को अपनी सेवाएं देंगे।

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करने वाले रहाणे ने लीसेस्टरशर क्रिकेट टीम की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, ‘‘ मैं आगामी सत्र के लिए लीसेस्टरशर से जुड़कर खुश हूं। मैं अपने नये साथियों के साथ खेलने और लीसेस्टर शहर का लुत्फ उठाने का इंतजार कर रहा हूं।’’

रहाणे ने 2019 में हैम्पशायर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने काउंटी पदार्पण पर नॉटिंघमशर के खिलाफ  शतक बनाया था।

इस रणजी सत्र में मुंबई का नेतृत्व करते हुए उन्होंने ने सात मैचों में 57.63 की औसत और एक दोहरे शतक की मदद से  634 रन बनाए हैं।

उन्होंने सभी प्रारूपों में भारत की कप्तानी की है। रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 8,000 से अधिक रन बनाए हैं, टेस्ट में 12 उनके नाम 12 और एकदिवसीय में तीन शतक है। उन्होंने 82 टेस्ट में 38.52 की औसत से 4,931 रन  और 90 वनडे में 35.26 की औसत से 2,962 रन बनाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\