खेल की खबरें | रहाणे को दलीप ट्रॉफी से लय में वापसी की आस, ‘प्रक्रिया’ पर ध्यान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी की डगर आसान नहीं है लेकिन गुरुवार से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी में वह पूर्वोत्तर क्षेत्र की टीम के खिलाफ जब अनुभवी खिलाड़ियों से सजी पश्चिम क्षेत्र की टीम की अगुवाई करेंगे तो उनका ध्यान अपनी ‘प्रक्रिया (खेल का तरीका)’ पर बने रहने पर होगा।

चेन्नई, 27 सितंबर भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी की डगर आसान नहीं है लेकिन गुरुवार से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी में वह पूर्वोत्तर क्षेत्र की टीम के खिलाफ जब अनुभवी खिलाड़ियों से सजी पश्चिम क्षेत्र की टीम की अगुवाई करेंगे तो उनका ध्यान अपनी ‘प्रक्रिया (खेल का तरीका)’ पर बने रहने पर होगा।

  भारतीय घरेलू क्रिकेट सत्र की शुरुआत दलीप ट्रॉफी के साथ हो रही है जिसे पहले की तरह क्षेत्रीय प्रारूप में खेला जायेगा।

खिलाड़ियों की प्रतिष्ठा और अनुभव को देखें तो दोनों टीम के बीच कोई मेल नहीं है। पश्चिम क्षेत्र की टीम में कप्तान रहाणे, पृथ्वी साव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर और राहुल त्रिपाठी जैसे स्थापित बल्लेबाज हैं।

इस मैच के दौरान हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान रहाणे पर होगा जो राष्ट्रीय टीम में एक बार फिर वापसी की कोशिश करेंगे।

उन्होंने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ देखिए, मैं अपनी प्रक्रियाओं का पालन करने में विश्वास करता हूं। अभी मेरा ध्यान दलीप ट्रॉफी पर है और पश्चिम क्षेत्र की टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना है और हम देखेंगे कि भविष्य में क्या होता है।’’

उन्होंने राष्ट्रीय टीम में वापसी से जुड़े सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ मैं एक बार में एक मैच पर ध्यान देना पसंद करता हूं।  चोट के बाद वापस आने के बाद भविष्य के बारे में ज्यादा सोचने की जगह मौजूदा समय पर ध्यान केंद्रित करना अच्छा है। मैं अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूं।’’

दिन के एक अन्य मैच में पुडुचेरी में उत्तर क्षेत्र और पूर्व क्षेत्र के बीच बराबरी का मुकाबला होने की उम्मीद है।

अनुभवी मनोज तिवारी की अगुवाई वाली पूर्व क्षेत्र की टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। टीम को हालांकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन की कमी खलेगी जो न्यूजीलैंड ए के खिलाफ जारी श्रृंखला में भारत ए टीम का हिस्सा हैं।

उत्तर क्षेत्र की कमान मनदीप सिंह के पास है जिसमें अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले कप्तान यश ढुल भी शामिल हैं। टीम में नवदीप सैनी और सिद्धार्थ कौल जैसे अनुभवी गेंदबाज भी शामिल हैं।

टीमें:

पश्चिम क्षेत्र: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी साव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, राहुल त्रिपाठी, सत्यजीत बछव, हेत पटेल, चिंतन गाजा, जयदेव उनादकट, चिराग जानी, अतीत सेठ।

पूर्वोत्तर क्षेत्र: अल बशीद मोहम्मद, अंकुर मलिक, टेची डोरिया, रोंगसेन जोनाथन, ख्रीवित्सो केंस, किशन लिंगदोह, एल किशन सिंघा, बिश्वोरजीत कोंथौजम, जी लालबियाकवेला, टेची नेरी, दीपू संगमा, रेक्स राजकुमार, आशीष थापा, होकेतो झिमोमी (कप्तान) , बॉबी जोथानसंगा।

पूर्व क्षेत्र : मनोज तिवारी (कप्तान), विराट सिंह (उप-कप्तान), नाजिम सिद्दीकी, सुदीप कुमार घरामी, शांतनु मिश्रा, अनुस्टुप मजूमदार, रियान पराग, कुमार कुशाग्र, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शाहबाज नदीम, ईशान पोरेल, आकाश दीप , मुख्तार हुसैन, मणिशंकर मुरासिंह।

उत्तर क्षेत्र: यश ढुल, ध्रुव शौरी, मनन वोहरा, मनदीप सिंह (कप्तान), हिमांशु राणा, आकाश वशिष्ठ, अनमोल मल्होत्रा, मयंक डागर, पुलकित नारंग, नवदीप सैनी, सिद्धार्थ कौल, जगजीत सिंह, निशांत सिंधू, कामरान इकबाल, विकास मिश्रा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू