देश की खबरें | भारतीय वायुसेना के राफेल लड़ाकू विमान पेरिस में ‘बैस्टिल डे परेड’ में हिस्सा लेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के तीन राफेल लड़ाकू विमान 14 जुलाई को पेरिस में चैंप्स एलिसीज के ऊपर ‘बैस्टिल डे फ्लाईपास्ट’ में हिस्सा लेंगे। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 28 जून भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के तीन राफेल लड़ाकू विमान 14 जुलाई को पेरिस में चैंप्स एलिसीज के ऊपर ‘बैस्टिल डे फ्लाईपास्ट’ में हिस्सा लेंगे। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस साल के ‘बैस्टिल डे परेड’ में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सूत्रों ने बताया कि परेड में अपने फ्रांसीसी समकक्षों के साथ त्रि-सेवा टुकड़ी भी भाग लेगी।
भारत ने एक अंतर-सरकारी ढांचे के तहत फ्रांस से 36 राफेल विमान खरीदे थे। रूस से सुखोई लड़ाकू विमान आयात किए जाने के बाद 23 साल में राफेल विमान भारत का लड़ाकू विमानों का पहला बड़ा अधिग्रहण है।
राफेल लड़ाकू विमान कई शक्तिशाली हथियार ले जाने में सक्षम हैं।
विदेश मंत्रालय ने पिछले महीने घोषणा की थी कि मोदी ‘बैस्टिल डे परेड’ में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)