देश की खबरें | कॉर्बेट बाघ अभयारण्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय बाघों के गले में रेडियो कॉलर लगाया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के कॉर्बेट बाघ अभयारण्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन इलाकों में सक्रिय बाघों के गले में रेडियो कॉलर लगाने की योजना बनाई गई है। अभयारण्य के निदेशक साकेत बड़ोला ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ऋषिकेश, 21 अप्रैल उत्तराखंड के कॉर्बेट बाघ अभयारण्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन इलाकों में सक्रिय बाघों के गले में रेडियो कॉलर लगाने की योजना बनाई गई है। अभयारण्य के निदेशक साकेत बड़ोला ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बड़ोला ने कहा कि कॉर्बेट के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगभग 75 बाघ सक्रिय हैं और वहां मानव-पशु संघर्ष की चुनौती हमेशा मुंह बाए खड़ी रहती है। उन्होंने कहा कि इस योजना से सरकार को बाघों के संरक्षण के अलावा जंगल के सीमावर्ती क्षेत्रों में रह रहे ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

बड़ोला के मुताबिक, योजना के प्रथम चरण में बेहद संवेदनशील ‘फ्रिंज क्षेत्र’ का चयन कर चार से पांच बाघों को रेडियो कॉलर लगाए जाएंगे और इनके जरिये उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि जैसे ही बाघ के मानव आबादी वाली क्षेत्र के पास होने के संकेत मिलेंगे, तत्काल गश्त सक्रिय कर दी जाएगी।

बड़ोला के अनुसार, रेडियो कॉलर के माध्यम से यह अध्ययन भी किया जाएगा कि बाघ ‘फ्रिंज क्षेत्र’ में कब और कितने अंतराल के बाद आते-जाते हैं, कितनी देर जंगल में रहते हैं और उनकी दैनिक गतिविधियां क्या हैं।

बड़ोला ने कहा कि ये सभी कार्य उत्तराखंड के मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक रंजन कुमार मिश्रा की अनुमति से किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि एक साल बाद अध्ययन से जुटाई गई जानकारियों के आधार पर निकाले गए निष्कर्षों को मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा।

बड़ोला ने कहा कि यह अध्ययन ऐसी नीतियां बनाने में सरकार की मदद करेगा, जिससे बाघों का संरक्षण और जंगल के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\