देश की खबरें | महिला दिवस समारोह में राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने महिला सशक्तीकरण का श्रेय लेते हुए ‘‘बेतुकी’’ टिप्पणियां कीं।

पटना, आठ मार्च बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने महिला सशक्तीकरण का श्रेय लेते हुए ‘‘बेतुकी’’ टिप्पणियां कीं।

राजद नेता राबड़ी ने यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पार्टी द्वारा आयोजित एक समारोह में भाग लिया, जिसमें उनके बेटे तेजस्वी यादव भी शामिल हुए।

राबड़ी देवी ने पूछा, ‘‘नीतीश कुमार दावा करते हैं कि बिहार में जो भी अच्छा हुआ है, वह 2005 के बाद से हासिल हुआ है, जब वे सत्ता में आए थे। क्या उनका जन्म भी उसी साल हुआ था?’’

नीतीश पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने दावा किया, ‘‘वह यह कहने की हिम्मत रखते हैं कि बिहार में उनके सत्ता में आने से पहले लड़कियां और महिलाएं कपड़े नहीं पहनती थीं। क्या यह बात उनके अपने परिवार की महिलाओं के लिए भी सच है?’’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद में राजद की महिला सदस्यों के साथ तीखी बहस के दौरान विपक्ष की नेता राबड़ी देवी की ओर इशारा करते हुए कहा था कि ‘‘इसके पति जब डूब गये तब अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया।’’

कुमार द्वारा किये गये ‘इसके पति’ शब्द का इस्तेमाल अपमानजनक माना गया और राजद के सदस्यों ने सदन के अंदर इसका विरोध भी किया।

राबड़ी देवी पहली बार 1997 में उस समय मुख्यमंत्री बनी थीं, जब उनके पति और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को चारा घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आरोपपत्र दाखिल करने के बाद पद छोड़ना पड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े