खेल की खबरें | रबाडा ने लिए पांच विकेट, चाय के विश्राम तक भारत का स्कोर सात विकेट पर 176 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अनुभवी तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा के पांच विकेट से दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के शुरुआती दिन मंगलवार को यहां चाय के विश्राम तक भारत के 176 रन पर सात बल्लेबाजों को आउट कर दिया।

सेंचुरियन, 26 दिसंबर अनुभवी तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा के पांच विकेट से दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के शुरुआती दिन मंगलवार को यहां चाय के विश्राम तक भारत के 176 रन पर सात बल्लेबाजों को आउट कर दिया।

रबाडा ने लंबे समय तक ऑफ स्टंप के बाहर मुश्किल लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करके भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। उन्होंने अब तब 15 ओवर में 41 रन देकर पांच विकेट लिये है जो भारत के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

लंच और चाय के विश्राम के बीच भारत ने चार विकेट गंवाये और यह चारों सफलता रबाडा के नाम रही।

इस समय विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल 39 के साथ जसप्रीत बुमराह (शून्य) क्रीज पर मौजूद थे।

लंच से पहले विराट कोहली (38) और  श्रेयस अय्यर (31) 67 रन की साझेदारी कर चुके थे लेकिन दिन के दूसरे सत्र के अपने पहले ही ओवर में रबाडा ने अय्यर की को बोल्ड किया। गेंद उनके बल्ले और पैर के बीच से निकल कर स्टंप से टकरा गयी।

उन्होंने इसके बाद अंदर और बाहर जाती गेंदों की विविधता से कोहली के मन में भ्रम पैदा किया और गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में चली गयी।  

उन्होंने रविचंद्रन अश्विन (आठ) और कुछ आक्रामक शॉट लगाने वाले शारदुल ठाकुर (24) का विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में 14वीं बार पांच विकेट लेने का कारनामा पूरा किया।

भारतीय टीम ने दिन के दूसरे सत्र में 24 ओवर में 85 रन बनाये।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनके गेंदबाज मैच के शुरुआती घंटे में अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाने में सफल रहे।

भारतीय टीम ने पहले घंटे (12 ओवर के अंदर) में 24 रन तक कप्तान रोहित शर्मा (05), यशस्वी जायसवाल (17) और शुभमन गिल (02) के विकेट गंवा दिये।

रबाडा ने नयी गेंद से ऑफ स्टंप की बाहर की गेंदों पर भारतीय सलामी बल्लेबाजों को परेशान किया। रोहित उनकी शॉर्ट पिच गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में पदार्पण कर रहे नांद्रे बर्गर को लांग लेग पर कैच थमा बैठे। बायें हाथ के तेज गेंदबाज बर्गर ने इसके बाद जायसवाल और गिल को चलता किया।

  दक्षिण अफ्रीका के क्षेत्ररक्षकों ने  इसके बाद लगातार ओवरों में रबाडा की गेंद पर अय्यर जबकि बर्गर की गेंद पर कोहली का आसान कैच टपकाया। मार्को यानसन ने प्वाइंट पर अय्यर का कैच टपकाया जबकि टोनी डी जोरजी ने कोहली को चार रन के स्कोर पर स्क्वायर लेग पर आसान कैच छोड़कर जीवनदान दिया।  

रोहित हर प्रारूप में पुल शॉट खेलना चाहते हैं और बावुमा ने भारतीय कप्तान के खिलाफ शुरू से लांग लेग पर क्षेत्ररक्षक तैनात किया था। रबाडा ने शुरुआती ओवरों में ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने के बाद रोहित को शॉर्ट गेंद डाली और वह इस गेंदबाज की चाल में फंस गये। बर्गर ने सीमा रेखा से 10 मीटर अंदर उनका आसान कैच पकड़ा।

युवा वामहस्त बल्लेबाज जायसवाल ने ऑफ स्टंप की बाहर की गेंदों को विकेटकीपर के लिए छोड़कर समझदारी दिखाई और इस दौरान रबाडा और बर्गर के खिलाफ चौका भी जड़ा। वह हालांकि बर्गर की ऑफ स्टंप से बाहर निकलती गेंद पर बल्ला अड़ा बैठे और विकेटकीपर  काइल वेरिन ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की।

बर्गर ने इसके बाद गिल को शरीर के आस-पास गेंदबाजी कर परेशान किया। उन्होंने लेग स्टंप से बाहर जाती गेंद को ढीले हाथों से खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके दस्तानों से टकरा गयी और वेरिन को विकेट के पीछे मुश्किल कैच पकड़ लिया।

कोहली और अय्यर ने जीवनदान मिलने के बाद धाराप्रवाह बल्लेबाजी की और लगातार अंतराल पर बाउंड्री लगते हुए दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी को हावी होने का मौका नहीं दिया लेकिन दूसरा सत्र शुरू होते ही दोनों रबाडा के सामने असहज दिखे।

कोहली ने 64 गेंद की पारी में पांच चौके लगाये जबकि अय्यर ने 50 गेंद की पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ा। चोट के कारण बावुमा मैदान से बाहर हैं और उनकी जगह अपनी आखिरी टेस्ट श्रृंखला खेल रहे डीन एल्गर मैदान में टीम का नेतृत्व कर रहे है।  बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यानसन पर लगाए गए विराट कोहली के ड्राइव को रोकने के प्रयास में बावुमा चोटिल हो गए और उन्हें 20वें ओवर में मैदान छोड़ना पड़ा।

रविंद्र जडेजा पीठ में जकड़न के कारण इस टेस्ट में नहीं खेल रहे। अश्विन भारतीय टीम में स्पिनर की जिम्मेदारी निभाएंगे।

भारत ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को पदार्पण का मौका दिया है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए भी तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर और बल्लेबाज डेविड बेडिंघम पदार्पण कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड