खेल की खबरें | रबाडा-नोर्किया ने बरपाया कहर, बांग्लादेश 84 रन पर ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कैगिसो रबाडा और एनरिच नोर्किया की कातिलाना गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी20 विश्व कप में मंगलवार को यहां सुपर 12 के ग्रुप एक मैच में बांग्लादेश को 18.2 ओवर में 84 रन पर ढेर कर दिया।

अबुधाबी, दो नवंबर कैगिसो रबाडा और एनरिच नोर्किया की कातिलाना गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी20 विश्व कप में मंगलवार को यहां सुपर 12 के ग्रुप एक मैच में बांग्लादेश को 18.2 ओवर में 84 रन पर ढेर कर दिया।

रबाडा (20 रन देकर तीन) ने शीर्ष क्रम झकझोरा तो नोर्किया (आठ रन देकर तीन) ने लगातार दो विकेट निकालकर पारी का अंत किया। बायें हाथ के कलाई के स्पिनर तबरेज शम्सी (21 रन देकर दो) फिर से बीच के ओवरों में उपयोगी साबित हुए जबकि ड्वेन प्रिटोरियस (11 रन देकर एक) भी सफलता हासिल करने में सफल रहे।

बांग्लादेश के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें आलराउंडर महेदी हसन ने सर्वाधिक 27 रन बनाये जबकि सलामी लिटन दास ने 36 गेंदों पर 24 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। बांग्लादेश की पारी में केवल चार चौके और एक छक्का लगा। यह इस वर्ष तीसरा अवसर है जबकि बांग्लादेश की टीम तिहरे अंक में नहीं पहुंच पायी।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर अपेक्षानुरूप पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और फिर बांग्लादेश का शीर्ष क्रम थर्रा दिया। रबाडा ने पारी के चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर मोहम्मद नईम (नौ) को मिडविकेट पर रीजा हेंड्रिक्स के हाथों कैच कराया। अगली गेंद इनस्विंगर थी जिस पर सौम्या सरकार के खिलाफ पगबाधा की अपील ठुकरा दी गयी लेकिन डीआरएस से फैसला रबाडा के पक्ष में गया।

रबाडा अगले ओवर में हैट्रिक तो पूरी नहीं कर पाये लेकिन अनुभवी मुशफिकुर रहीम (शून्य) को आउट करने में सफल रहे जिससे स्कोर तीन विकेट पर 24 रन हो गया।

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने इसके बाद भी कहर बरपाना जारी रखा। नोर्किया ने एक तेज गेंद पर कप्तान महमुदुल्लाह (तीन) को जबकि प्रिटोरियस ने अफीफ हुसैन को बोल्ड करके 34 रन तक बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन भेज दी। बांग्लादेश 10 ओवर में 40 रन बना पाया था जो सुपर 12 में पहले 10 ओवर में न्यूनतम स्कोर है।

अब पिछले मैच में श्रीलंका पर जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शम्सी की बारी थी जिन्होंने फ्लाइट लेती खूबसूरत गेंद पर लिटन दास को पगबाधा आउट करके इस सलामी बल्लेबाज का संघर्ष खत्म किया और फिर शमीम हुसैन (11) को आसान कैच देने के लिये मजबूर किया।

महेदी हसन के प्रयासों से बांग्लादेश अपने न्यूनतम स्कोर (70) को पार करने में सफल रहा। इस आलराउंडर ने शम्सी पर पारी का एकमात्र छक्का भी लगाया। नोर्किया ने हसन को अपनी ही गेंद पर कैच करने के बाद नासुम अहमद का विकेट लिया जो हिटविकेट आउट हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\