देश की खबरें | कुतुब मीनार विवाद: अदालत ने हस्तक्षेप याचिका पर पुनर्विचार आदेश 24 दिसंबर तक के लिए स्थगित रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां की एक अदालत ने कुतुब मीनार परिसर के अंदर एक कथित मंदिर परिसर में हिंदू और जैन देवी-देवताओं की मूर्तियों को पुनर्स्थापित करने के अनुरोध संबंधी हस्तक्षेप याचिका को खारिज करने के अपने पहले के निर्देश पर पुनर्विचार करने को लेकर आदेश शनिवार को स्थगित कर दिया।

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर यहां की एक अदालत ने कुतुब मीनार परिसर के अंदर एक कथित मंदिर परिसर में हिंदू और जैन देवी-देवताओं की मूर्तियों को पुनर्स्थापित करने के अनुरोध संबंधी हस्तक्षेप याचिका को खारिज करने के अपने पहले के निर्देश पर पुनर्विचार करने को लेकर आदेश शनिवार को स्थगित कर दिया।

कुतुब मीनार परिसर के अंदर स्थित कथित मंदिर परिसर में हिंदू और जैन देवी-देवताओं की मूर्तियों को पुनर्स्थापित के अनुरोध संबंधी अपील में दायर हस्तक्षेप आवेदन को अदालत ने 20 सितंबर को खारिज कर दिया था।

अतिरिक्त जिला न्यायाधीश दिनेश कुमार ने कहा, ‘‘24 दिसंबर को मामला आदेश या स्पष्टीकरण, यदि कोई हो, के लिए सूचीबद्ध रहें। इस बीच अंतरिम आदेश जारी रहेगा।’’

भोजनावकाश के बाद के सत्र के दौरान न्यायाधीश को पूर्वोत्तर जिले में आधिकारिक उद्देश्यों के लिए एक अन्य अदालत में पहुंचने के बाद मामले को स्थगित कर दिया गया।

आवेदक कुंवर महेंद्र ध्वज प्रताप सिंह ने कहा कि वह अपील के लिए एक आवश्यक पक्ष हैं क्योंकि वह 'संयुक्त प्रांत आगरा' के तत्कालीन शासक के उत्तराधिकारी हैं और दिल्ली तथा इसके आसपास के कई शहरों में भूमि खंड के मालिक हैं जिनमें कुतुब मीनार की संपत्ति भी शामिल है।

सिंह के वकील ने वर्तमान समीक्षा आवेदन दायर किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा