देश की खबरें | 'भारत छोड़ो' आंदोलन: मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में शहीदों को याद किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत छोड़ो आंदोलन की 81वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को यहां अगस्त क्रांति मैदान में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

मुंबई, नौ अगस्त भारत छोड़ो आंदोलन की 81वीं वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार को यहां अगस्त क्रांति मैदान में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस आंदोलन ने ब्रिटिश शासन से मुक्ति के भारत के संघर्ष में एक अहम भूमिका निभाई थी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मैदान में सभा का नेतृत्व किया और स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और अन्य लोगों को पुष्पांजलि अर्पित की।

आम लोग सुबह अगस्त क्रांति मैदान पंहुचे और गांधी स्मृति स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की।

यह वह मैदान है जहां से महात्मा गांधी ने आजादी के लिए 'करो या मरो' का आह्वान किया था।

अगस्त 1942 में महात्मा गांधी के तत्काल स्वतंत्रता के आह्वान के साथ आंदोलन मुंबई के गोवालिया टैंक में शुरू किया गया था, जिसे बाद में ऐतिहासिक अवसर के साथ जुड़े होने के कारण अगस्त क्रांति मैदान के रूप में जाना जाने लगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\