देश की खबरें | भारत छोड़ो - अगस्त क्रांति मैदान में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर अगस्त क्रांति मैदान में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
मुंबई, नौ अगस्त भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर अगस्त क्रांति मैदान में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
ब्रिटिश शासन से आजादी के लिए भारत के संघर्ष में भारत छोड़ो आंदोलन महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
यह भी पढ़े | Mumbai Loal Train wallet: लोकल ट्रेन में गायब 14 साल बाद मिला खोया हुआ पर्स, रेलवे पुलिस ने शख्स को लौटाया.
स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले सभी सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
अगस्त क्रांति मैदान में ही महात्मा गांधी ने आजादी के संघर्ष के लिए ‘करो या मरो’ का नारा दिया था।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: बहराइच के जिलाधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित.
मुंबई की मेयर किशोरी किशोर पेडनेकर अगस्त क्रांति मैदान में पहुंची और गांधी स्मृति स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट सहित अन्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)