कोविड-19 के मरीजों की निजी जानकारी पर सवाल, जांच के लिए पैनल का गठन

विपक्षी दल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी कम्पनी द्वारा डाटा एकत्रित किया जाना मरीजों के मौलिक अधिकार का हनन है।

जमात

तिरुवनंतपुरम, 22 अप्रैल विपक्षी दलों के आरोपों के बीच केरल सरकार ने कोविड-19 मरीजों की निजी एवं संवेदलशील जानकारी सुरक्षित है या नहीं यह पता लगाने के लिए दो सदस्यीय समिति का गठन किया है।

विपक्षी दल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी कम्पनी द्वारा डाटा एकत्रित किया जाना मरीजों के मौलिक अधिकार का हनन है।

पूर्व विशेष आईटी सचिव एम. माधवन नांबियार इस पैनल के अध्यक्ष हैं। वहीं पूर्व स्वास्थ्य सचिव राजीव सदानंदन इसके दूसरे सदस्य हैं।

पैनल यह भी पता लगाएगा कि निजी कम्पनी ‘स्प्रिंकलर’ के साथ व्यवस्था को अंतिम रूप देते समय पर्याप्त प्रक्रियाओं का पालन किया गया था या नहीं।

राज्य सरकार ने अपने आदेश में कहा कि उसने एक ‘डेटा एनालिटिक्स’ मंच स्थापित करने के लिए कदम उठाया है।

इस बीच, केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सरकार से उस याचिका पर 24 अप्रैल तक जवाब दायर करने को कहा, जिसमें अमेरिकी कम्पनी के साथ उनके अनुबंध को रद्द करने की मांग की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी