ताजा खबरें | विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण लोकसभा में प्रश्नकाल बाधित, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में बृहस्पतिवार को कांग्रेस, द्रमुक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समेत विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर भारी शोर-शराबा किया। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बैठक शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गयी।

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर लोकसभा में बृहस्पतिवार को कांग्रेस, द्रमुक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी समेत विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर भारी शोर-शराबा किया। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बैठक शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गयी।

पूर्वाह्न 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने सात पूर्व सदस्यों कृष्णम राजू, धनिक लाल मंडल, फूलचंद वर्मा, जी तुकाराम गंगाधर, टी राधाकृष्णन, मोहन जेना और रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा के निधन की जानकारी सदन को दी। सदन ने कुछ पल मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लोकसभा अध्यक्ष ने सदन का ध्यान कुछ देशों में कोविड-19 के फिर सक्रिय होने की ओर आकृष्ट कराया और सभी को सावधानी बरतने एवं सुरक्षा उपायों का पालन करने का सुझाव दिया।

इसके बाद उन्होंने प्रश्नकाल शुरू करने का निर्देश दिया। इसी दौरान कांग्रेस, द्रमुक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) समेत विपक्षी दलों के सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर विभिन्न मुद्दों पर नारेबाजी करने लगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दल चीन के साथ सीमा पर तनाव से जुड़े मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने की मांग लगातार कर रहे हैं। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को भी प्रश्नकाल नहीं चल सका था।

लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘प्रश्नकाल आपका समय होता है। आप सदन के अंदर सरकार से सवाल पूछ सकते हैं। आपसे आग्रह है कि प्रश्नकाल चलने दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप खुद प्रश्नकाल नहीं चलने देना चाहते। प्रश्नकाल चले और आप प्रश्न पूछें। जनता ने आपको सरकार से प्रश्न पूछने के लिए भेजा है।’’

बिरला ने सदस्यों से कहा कि आप सदन नहीं चलाना चाहते हैं तब जनता को जवाब देना होगा जो आपको चुनकर यहां भेजती है।

विपक्षी सदस्यों का शोर-शराबा जारी रहने पर लोकसभा अध्यक्ष ने बैठक शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\