विदेश की खबरें | बकिंघम पैलेस में राष्ट्रपति बाइडन की मेजबानी कर सकती हैं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, 11 से 13 जून के बीच होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले बकिंघम पैलेस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी कर सकती हैं।

लंदन, 31 जनवरी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, 11 से 13 जून के बीच होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले बकिंघम पैलेस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी कर सकती हैं।

मीडिया में रविवार को प्रकाशित एक खबर में यह जानकारी सामने आई।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा जी-7 समूह देशों की बैठक में भारत को अतिथि देश के तौर पर आमंत्रित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रमों तथा कॉर्नवाल में आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं।

जी-7 में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका शामिल है।

संडे टाइम्स की खबर के अनुसार, ब्रिटेन का ‘विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय’ चाहता है कि वैश्विक नेताओं के सामने शाही परिवार की दमदार उपस्थिति दर्ज हो।

अखबार में शाही परिवार के एक वरिष्ठ सूत्र के हवाले से कहा गया, “विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय चाहता है कि जी-7 के कार्यक्रमों से पहले शाही परिवार की मजबूत उपस्थिति दर्ज हो और शाही परिवार के सभी वरिष्ठ सदस्य कार्यक्रम में शामिल हों।”

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, पिछले साल लगे कोरोना वायरस लॉकडाउन के समय से ही दक्षिण पूर्वी इंग्लैंड में स्थित विंडसर कैसल में हैं और नए अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनकी संभावित मुलाकात, लंदन लौटने के बाद पहली महत्वपूर्ण कूटनीतिक वार्ता हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट