जरुरी जानकारी | क्वालकॉम वेंचर्स ने जियो प्लेटफार्म्स में 730 करोड़ रुपये निवेश किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रविवार को कहा कि क्वालकॉम वेंचर्स ने जियो प्लेटफार्म्स में 0.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 730 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रविवार को कहा कि क्वालकॉम वेंचर्स ने जियो प्लेटफार्म्स में 0.15 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 730 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

इसके साथ ही जियो प्लेटफार्म्स में अप्रैल से अब तक 1.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हो चुका है। पिछले कुछ सप्ताह के दौरान जियो प्लेटफार्म्स में क्वालकॉम 12वीं निवेशक है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

कंपनी ने बयान में कहा कि क्वालकॉम वेंचर्स को निवेश के बदले जियो प्लेटफार्म्स में 0.15 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी मिलेगी।

आरआईएल ने कहा कि इस निवेश से क्वालकॉम के साथ गठजोड़ मजबूत होगा, जिससे जियो को भारत में अत्याधुनिक 5जी ढांचे और सेवाओं के विस्तार में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.

क्वालकॉम को दुनिया भर में उसकी बेहतरीन वायरलैस तकनीक के लिए जाना जाता है।

इस सौदे के साथ रिलायंस जियो प्लेटफार्म्स में अब तक 25.24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच चुकी है। जियो ने कुल 1,18,318.45 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘अमेरीकी क्वालकॉम इनकॉर्पोरेटेड की सहायक निवेशक कंपनी क्वालकॉम वेंचर्स ने 0.15% इक्विटी के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स में 730 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।’’

बयान के मुताबिक सौदे के तहत जियो प्लेटफार्म्स का इक्विटी मूल्य 4.91 लाख करोड़ और उद्यम मूल्य 5.16 लाख करोड़ रुपये आंका गया।

जियो प्लेटफार्म्स में निवेश का सिलसिला 22 अप्रैल को फेसबुक से शुरू हुआ था। उसके बाद सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला और सिल्वर लेक ने इसमें निवेश किया। बाद में अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, टीपीजी, एल कैटरटन, पीआईएफ और इंटेल ने भी निवेश की घोषणा की।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, ‘‘मैं आज जियो प्लेटफार्म्स में एक निवेशक के तौर पर क्वालकॉम वेंचर्स का स्वागत करते हुए प्रसन्नता महसूस कर रहा हूं। क्वालकॉम कई वर्षों से एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है और हमारे पास एक मजबूत और सुरक्षित वायरलेस और डिजिटल नेटवर्क को खड़ा करने और भारत में हर किसी के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी के लाभों का विस्तार करने का साझा दृष्टिकोण है।’’

क्वालकॉम इनकॉर्पोरेटेड के सीईओ स्टीव मोलेनकॉफ ने कहा, ‘‘जियो प्लेटफार्म्स ने अपनी व्यापक डिजिटल और तकनीकी क्षमताओं के जरिए भारत में डिजिटल क्रांति का नेतृत्व किया है। हम भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए जियो के दृष्टिकोण में भूमिका निभाने के लिए तत्पर हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\