विदेश की खबरें | क्वाड ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को कोविड-19 टीकों की 7.9 करोड़ खुराक की आपूर्ति की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विश्व को कोविड-19 के टीकों की 1.2 अरब से अधिक खुराक दान करने का संकल्प लेने वाले चार देशों के समूह ‘क्वाड’ ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में करीब 7.9 करोड़ खुराक की आपूर्ति की है।

वाशिंगटन, 25 सितंबर विश्व को कोविड-19 के टीकों की 1.2 अरब से अधिक खुराक दान करने का संकल्प लेने वाले चार देशों के समूह ‘क्वाड’ ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में करीब 7.9 करोड़ खुराक की आपूर्ति की है।

क्वाड, भारत, आस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका का समूह है।

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 विश्व में अब तक 231,154,501 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि महामारी से 4,737,927 लोगों की मौतें हुई है।

क्वाड नेताओं ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मेजबानी में हुई अपनी बैठक के बाद एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘हमने क्वाड टीका विशेषज्ञ समूह बनाया,जिसमें हमारी सरकारों के शीर्ष विशेषज्ञ शामिल हैं। उन्हें हिंद-प्रशांत स्वास्थ्य सुरक्षा और कोविड-19 के प्रति हमारी योजनाओं में समन्वय करने की जिम्मेदारी दी गई है। ’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके आस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन, जापानी प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में कहा कि कोवाक्स के जरिए टीकों का वित्त पोषण करने के अलावा क्वाड समूह ने सुरक्षित एवं प्रभावी कोविड-19 टीकों की 10.2 अरब खुराक दान करने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज की तारीख तक हमने उन प्रतिबद्धताओं के तहत हिंद-प्रशांत देशों में करीब 7.9 करोड़ खुराक की आपूर्ति की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी