विदेश की खबरें | डिजिटल शिखर सम्मेलन में पुतिन, शी ने रूस-चीन संबंधों की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अपनी शुरुआती टिप्पणी में पुतिन और शी ने रूस और चीन के बीच संबंधों की सराहना की। रूसी नेता ने उन्हें “21 वीं सदी में अंतरराज्यीय सहयोग का एक उचित उदाहरण” करार दिया।

अपनी शुरुआती टिप्पणी में पुतिन और शी ने रूस और चीन के बीच संबंधों की सराहना की। रूसी नेता ने उन्हें “21 वीं सदी में अंतरराज्यीय सहयोग का एक उचित उदाहरण” करार दिया।

पुतिन ने कहा, “हमारे देशों के बीच सहयोग का एक नया मॉडल बनाया गया है, जो आंतरिक मामलों (एक दूसरे के) में हस्तक्षेप नहीं करने, एक-दूसरे के हितों का सम्मान, साझा सीमा को शाश्वत शांति के क्षेत्र में बदलने और अच्छे पड़ोस के दृढ़ संकल्प जैसे सिद्धांतों पर आधारित है।”

शी ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति ने “प्रमुख राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए चीन के प्रयासों का पुरजोर समर्थन किया और हमारे देशों के बीच दरार पैदा करने के प्रयासों का कड़ा विरोध किया।” चीनी नेता ने कहा, “मैं इसकी बहुत सराहना करता हूं।”

पुतिन ने यह भी कहा कि वह फरवरी में बीजिंग में व्यक्तिगत रूप से शी से मिलने और 2022 ओलंपिक में भाग लेने की योजना बना रहे हैं।

पुतिन ने कहा, “सहमति के मुताबिक, हम बातचीत करेंगे और फिर शीतकालीन ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे।”

हाल के वर्षों में, चीन और रूस ने अंतरराष्ट्रीय आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था के अमेरिकी वर्चस्व का मुकाबला करने के लिए अपनी विदेश नीतियों को तेजी से संरेखित किया है। दोनों को अपनी आंतरिक नीतियों को लेकर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है।

चीन को अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से शिनजियांग में उइगर मुसलमानों के खिलाफ दुर्व्यवहार और हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन पर अपनी कार्रवाई के लिए प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है।

इस बीच रूस को यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा करने और विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी को जहर देने और कारावास में रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है।

बीजिंग और वाशिंगटन भी व्यापार, प्रौद्योगिकी और ताइवान को चीन की सैन्य धमकी पर आमने-सामने रहते हैं। चीन ताइवान पर अपने क्षेत्र के रूप में दावा करता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड