विदेश की खबरें | पुतिन ने रूस द्वारा यूक्रेनी सेना को खदेड़े जाने के बाद पहली बार कुर्स्क क्षेत्र का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुतिन अप्रैल में रूस द्वारा यह कहे जाने के बाद पहली बार कुर्स्क पहुंचे कि यूक्रेनी सेना को इस क्षेत्र से बाहर खदेड़ दिया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पुतिन अप्रैल में रूस द्वारा यह कहे जाने के बाद पहली बार कुर्स्क पहुंचे कि यूक्रेनी सेना को इस क्षेत्र से बाहर खदेड़ दिया गया है।

क्रेमलिन ने बुधवार को बताया कि पुतिन ने मंगलवार को कुर्स्क का दौरा किया।

यूक्रेनी बलों ने अगस्त 2024 में कुर्स्क क्षेत्र में घुसपैठ की थी, जो लगभग ढाई साल से चल रहे युद्ध के दौरान कीव द्वारा किया गया सबसे बड़ा सीमा पार हमला था। हालांकि, नौ महीने बाद रूसी बलों ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। यूक्रेन ने अब तक आधिकारिक रूप से इस क्षेत्र से अपने बलों की वापसी की पुष्टि नहीं की है।

पुतिन ने कुर्स्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र-2 का दौरा किया, जो अभी निर्माणाधीन है। उन्होंने चुनिंदा स्वयंसेवकों के साथ बैठक की और कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर खिनशटेन से मुलाकात में कहा कि विस्थापित परिवारों को मासिक सहायता राशि देने की योजना जारी रखने के विचार को क्रेमलिन समर्थन देता है।

इससे पहले प्रभावित निवासियों ने मुआवजे को लेकर संगठित प्रदर्शन करते हुए असंतोष व्यक्त किया था।

इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रात भर पूरे देश में उसके हवाई रक्षा तंत्र ने यूक्रेन द्वारा भेजे गए कुल 159 ड्रोन मार गिराए। इनमें ओरयोल क्षेत्र में 53 और ब्रायंस्क क्षेत्र में 51 ड्रोन शामिल थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\