विदेश की खबरें | पुतिन ने खामेनेई के वरिष्ठ सहयोगी से मुलाकात की, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को यहां ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के वरिष्ठ सहयोगी से मुलाकात की और पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात तथा ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मॉस्को, 20 जुलाई रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को यहां ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के वरिष्ठ सहयोगी से मुलाकात की और पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात तथा ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

ईरान के सर्वोच्च नेता के वरिष्ठ सलाहकार अली लारीजानी की यह यात्रा पुतिन द्वारा ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची से मुलाकात के लगभग एक महीने बाद हो रही है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ईरानी नेतृत्व की ओर से अली लारीजानी ने पश्चिम एशिया में मौजूदा तनाव और ईरानी परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी स्थिति का आकलन साझा किया।’’

राष्ट्रपति पुतिन ने 23 जून को अरागची के साथ अपनी बैठक के दौरान तेहरान को आश्वासन दिया था कि 22 जून की सुबह ईरानी परमाणु स्थलों पर अमेरिकी हमले के कुछ घंटों बाद इजराइल-ईरान संघर्ष को कम करने में रूस उनका समर्थन करेगा।

मॉस्को और तेहरान ने एक रणनीतिक साझेदारी संधि पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन इसमें किसी भी पक्ष पर हमला होने की स्थिति में सैन्य सहायता का प्रावधान नहीं है।

रूस, तेहरान के अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की निगरानी में असैन्य परमाणु अनुसंधान करने के अधिकार का समर्थन करता है।

इससे पहले की खबरों में कहा गया था कि लारीजानी ने ईरानी संसद के अध्यक्ष के रूप में संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) पर वार्ता और अंततः अनुमोदन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसे आमतौर पर ईरान परमाणु समझौते के रूप में जाना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट