विदेश की खबरें | पुतिन ‘‘बिना उकसावे वाले, अतार्किक’’ युद्ध को नहीं जीत सकते : नाटो उप प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नाटो के उप महासचिव मिर्सिया जिओना ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के खिलाफ करीब एक महीने पुराना ‘‘बर्बर युद्ध’’नहीं जीत सकते।

बुखारेस्ट, 26 मार्च नाटो के उप महासचिव मिर्सिया जिओना ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के खिलाफ करीब एक महीने पुराना ‘‘बर्बर युद्ध’’नहीं जीत सकते।

रोमानिया के पूर्व विदेशमंत्री और अमेरिका में राजूदत जिओना ने एसोसिएटेड प्रेस को दिए साक्षात्कार में कहा कि नाटो रासायनिक या परमाणु हमले की स्थिति में ‘‘उचित कदम उठाने को’’मजबूर होगा। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वे क्या कदम हैं।

उल्लेखनीय है कि जिओना की यह टिप्पणी रूसी अधिकारियों द्वारा इन हथियारों के इस्तेमाल की संभावना से इनकार नहीं किए जाने के बाद आई है।

जिओना ने कहा, ‘‘नाटो रक्षात्मक गठबंधन है लेकिन यह परमाणु गठबंधन भी है।’’उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे रासायनिक हथियार या अन्य उच्च तरीके की प्रणाली का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ करेंगे, तो यह युद्ध की प्रकृति को बदलने वाला होगा जिसे माननीय पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ शुरू किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं गारंटी दे सकता हूं कि नाटो उसका जवाब देने के लिए तैयार है।’’

जिओना ने कहा कि रूस द्वारा घेराबंदी किए गए बंदरगाह शहर मारियुपोल के थियेटर पर किया गया हमला जिसके बारे में यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि 300 आम नागरिक मारे गए हैं, ‘‘एक और सबूत है कि पुतिन का युद्ध बिना उकसावे वाला, अतार्किक और बर्बर युद्ध है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम उम्मीद करते हैं कि पुतिन युद्ध अपराध के मार्ग पर और आगे नहीं बढ़ेंगे और यहां तक कि एक संप्रभु देश के खिलाफ और विध्वंस की ओर भी नहीं जाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\